रायगढ़

पुलिस ने 44 मवेशियों को तस्करों से कराया मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 44 नग कृषिधन मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई 4 मई को एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में की गई।

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक जंगल के रास्ते मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए ओडिशा के बूचड़खाने ले जा रहे हैं। इस पर मडियाकछार मार्ग के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों दिनेश राम सिदार (42) और ओमप्रकाश सिदार (20), दोनों निवासी सिंगीबहार, थाना तपकरा, जिला जशपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

पूछताछ में उन्होंने मवेशियों को अवैध रूप से ओडिशा ले जाने की बात स्वीकार की। इनके पास मवेशियों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। 44 मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब 4.40 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, एएसआई हेमंत कश्यप और आरक्षक संतराम केंवट की अहम भूमिका रही।

 

Related Articles

Back to top button