देश

WhatsApp का नया फीचर, ब्रॉडकास्ट मेसेज पर लिमिट

वॉट्सऐप ब्रॉडकास्ट मेसेजेस के लिए अपडेट आया है। मार्च में खबर आई थी कि कंपनी एक बार में सेंड किए जाने वाले ब्रॉडकास्ट मेसेजेस पर नए रिस्ट्रिक्शन लगाने की तैयारी कर रही है। इस फीचर को कंपनी ने ब्रॉडकास्ट लिस्ट्स पर मंथली सेंडिंग कैप (लिमिट) लगाने के लिए डिजाइन किया है।

Advertisement

मार्च में आई WABetaInfo की रिपोर्ट में कहा गया था कि सेंडिंग लिमिट के ओवर होने की जानकारी यूजर्स को इन-ऐप नोटिफिकेशन्स में मिलेगी। अब कंपनी ने इस फीचर को यूजर्स के साथ टेस्ट करना शुरू कर दिया है।

Advertisement

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार बीटा यूजर्स ने इस फीचर को चैटबॉट की इन्फोस्क्रीन में देखा है। कंपनी इस फीचर को वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.25.14.15 में ऑफर कर रही है।

WABetaInfo ने इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें आप ऐप सेटिंग्स के अंदर ऑफर किए जा रहे ब्रॉडकास्ट मैनेजमेंट के नए सेक्शन को देख सकते हैं। इस नए सेक्शन की मदद से यूजर अपनी ब्रॉडकास्ट लिस्ट्स को ऐक्सेस और मैनेज कर सकते हैं।

इसके लिए अब यूजर्स को चैट्स टैब के ओवरफ्लो मेन्यू के अलग-अलग एंट्री पॉइंट को यूज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिपोर्ट के अनुसार नए सेक्शन में यूजर्स को सारी ऐक्टिव ब्रॉडकास्ट लिस्ट और यूसेज इन्फर्मेशन मिलेगी। इसमें कंपनी यूजर्स को यह भी बताएगी कि मौजूदा महीने में वे कितने ब्रॉडकास्ट मेसेज भेज चुके हैं और अभी वे कितने और भेज सकते हैं।

Related Articles

Back to top button