बिलासपुर

भाजपा बिलासपुर पूर्वी मंडल के नए पदाधिकारियों की घोषणा, आशुतोष शर्मा बने महामंत्री……

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के कोर ग्रुप के निर्णय और भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की सहमति से भाजपा बिलासपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राकेश लालवानी ने मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की है।

Advertisement

घोषित सूची के अनुसार, राकेश लालवानी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में विक्की रजक, भुनेश्वर कश्यप, विकास सलूजा और चुन्नी मौर्य को नियुक्त किया गया है।

Advertisement

महामंत्री पद की जिम्मेदारी शेखर पाल और आशुतोष शर्मा को सौंपी गई है। वहीं, मंत्री पद पर वेंकट राव, राजेश सूर्यवंशी, बरखा चंद्राकर और पूजा इंगोले की नियुक्ति हुई है।

मंडल की कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती अर्चना मल्लेवार को जिम्मेदारी दी गई है।

यह नियुक्ति संगठन को मजबूती देने और आगामी कार्य योजनाओं को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button