छत्तीसगढ़

रायपुर में मौसम ने बदला मिजाज, आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, नमस्ते चौक पर गिरा शेड

 

Advertisement

रायपुर – गुरुवार को दोपहर बाद राजधानी रायपुर के मौसम में अचानक बदलाव आ गया। शाम करीब 4:30 बजे आसमान में घने बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधकार सा छा गया। कुछ ही देर में तेज आंधी और तूफान ने शहर में कहर बरपाना शुरू कर दिया।

Advertisement

तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और टीन के शेड गिर गए। देवेंद्र नगर स्थित नमस्ते चौक पर लगाया गया बड़ा शेड भी तेज तूफान की चपेट में आकर गिर गया। यह शेड पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा द्वारा वाहन चालकों को धूप से बचाने के लिए लगवाया गया था।

शेड गिरने से वहां खड़ी तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मलबा हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

Related Articles

Back to top button