बिलासपुर

मौत के बाद प्लेटफार्म पर पड़ी रही मजदूर की लाश….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – रेल की पटरी पर मौत यूँ ही नहीं दौड़ती…कभी बेपरवाह व्यवस्था तो कभी लापरवाह रवैये से यह सिस्टम गरीबों की जान की कीमत भूल जाता है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एक मजदूर की मौत और उसके बाद दो घंटे तक प्लेटफॉर्म पर पड़ी रही उसकी लाश…रेलवे की संवेदनहीनता की तस्वीर बन गई।

Advertisement

आजाद हिंद सुपरफास्ट जैसे ही बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुँची, कोच से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान नारायण लेट के रूप में हुई, जो पुणे से अपने घर मालदा (पश्चिम बंगाल) लौट रहे थे।

Advertisement

यात्रा के दौरान बाथरूम से लौटते समय नारायण लेट की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह वहीं गिर पड़े। लेकिन रेलवे प्रशासन की लापरवाही की इंतिहा तब हुई, जब शव को तो नीचे उतार लिया गया, पर उसे न तो तत्काल अस्पताल ले जाया गया और न ही कोई प्राथमिक चिकित्सकीय जांच कराई गई। करीब दो घंटे तक शव प्लेटफॉर्म पर यूँ ही पड़ा रहा, इस दौरान तीन ट्रेनें वहां से होकर गुजर गईं। शव को देखकर यात्री सहम गए और कई ने प्रशासन की बेरुखी पर नाराजगी जताई।

Related Articles

Back to top button