छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अगले तीन घंटों के भीतर कई जिलों में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन घंटों के भीतर बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज बिजली चमकने, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने और ओलावृष्टि के साथ मध्यम गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और खुले स्थानों पर रहने से बचने की सलाह दी है। किसान भाईयों को भी सतर्क रहने और फसल सुरक्षा के जरूरी उपाय करने का आग्रह किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button