मदकू गांव के युवा बलराम कुर्रे ने रचा इतिहास, बने अग्निवीर…..

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – मदकू गांव के युवा बलराम कुर्रे ने भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होकर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। बलराम ने अपनी स्कूली शिक्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदकू से पूरी की और वर्तमान में संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र हैं।
*बलराम की उपलब्धि*
बलराम का अग्निवीर चयन 21 अप्रैल 2024 को हुआ और वो भोपाल के 3EME केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। बलराम का सपना शुरू से भारतीय सेना में सेवा करने का था। उसकी प्रेरणा देश के वीर सैनिक, मां, खेल शिक्षक निर्मल जांगड़े, मित्र रवि व छवि, परिवार के सदस्य और समस्त ग्रामवासी रहे हैं।
*आर्थिक स्थिति*
बलराम के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उनकी एक बहन के पैर के इलाज में अब तक करीब 1.30 लाख रुपए का कर्ज लिया जा चुका है। इलाज के लिए मदकू द्वीप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव ने अधिकारियों को सहयोग के निर्देश दिए हैं।
*ग्रामवासियों की मांग*
बलराम ने मदकू स्कूल के मैदान की मरम्मत और खेल संसाधनों की व्यवस्था करने की शासन से अपील की है, ताकि गांव से और भी युवा देश सेवा में आगे बढ़ सकें। श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के संत रामरूप दास महात्यागी, अध्यक्ष जीवन लाल कौशिक मदकू गांव के जनप्रतिनिधियों ने बलराम कुर्रे की इस सफलता पर सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गई।
*युवाओं के लिए संदेश*
बलराम की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में एक नई उम्मीद जगी है। अब युवाओं को भी अग्निवीर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे भी देश सेवा में अपना योगदान दे सकें।




