छत्तीसगढ़बिलासपुर

PM आवास का फर्जी रसीद बनाकर निगम का पैसा निगलने वाला पूर्व पार्षद अमित सिंह पर दर्ज हुई FIR

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक ) बिलासपुर :  वार्ड क्रमांक 50 छेदीलाल बैरिस्टर नगर के कांग्रेस के पूर्व पार्षद अमित सिंह ने एक और फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है, अमित सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वार्ड की भोली भाली जनता को नगर निगम का फर्जी रसीद छपवाकर उनसे अवैध वसूली की है. मामले में सरकंडा पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद अमित सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है.

Advertisement

आरोपी पूर्व पार्षद ने वार्ड की रहने वाली चंपा बाई, अनुसूईया साहू, मायावती साहू, कुसुम साहू, सावित्री साहू सहित एक दर्जन से अधिक लोगों से प्रधानमंत्री आवास देने 5000 रुपए लिए, और उन्हें नगर निगम की फर्जी रसीद थमा दिया. हितग्राहियों ने जब पूर्व पार्षद अमित सिंह से प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट करने की बात कही, तो वह घूमाने लगा.

प्रभावित जब रसीद लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे तो उन्हें पता चला कि पूर्व पार्षद  अमित सिंह द्वारा दिया गया रसीद फर्जी है. पीड़ित महिलाओं ने मामले की शिकायत सरकंडा थाना में की. पुलिस ने आरोपी कांग्रेसी पूर्व पार्षद अमित सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.

पूर्व मे भी अमित सिंह ने निगम की दुकान का फर्जी तरीके से लिया था किराया:- कांग्रेस के पूर्व पार्षद अमित सिंह ने नगर निगम की दुकानों का फर्जी रसीद बनाकर दुकानदारों से किराया वसूल किया था. मामले की जानकारी नगर निगम आयुक्त को लगने पर पूर्व पार्षद अमित सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था.

Related Articles

Back to top button