छत्तीसगढ़बिलासपुर

फूड पॉइजनिंग से 26 लोग बीमार, सिम्स में कराया गया भर्ती..

Advertisement

(जयेंद्र गोले) : बिलासपुर – तुर्काडीह इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राजेश शांडे के घर आज बारात आनी थी, लेकिन जश्न से पहले ही परोसे गए खाने को खाने के बाद घर के मेहमानों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।

Advertisement

करीब 26 लोगों को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर है और इलाज जारी है।

प्रभावित लोगों में शामिल हैं:
हंस (11 वर्ष), शिफ्ट (10 वर्ष), चांदनी खंडे (13 वर्ष), विजय साबरी, गंगाबाई, सोनिया, जागेश्वर, आंसर, राधा, रंजीत, रवि, आर्य, सरिता, अनामिका, तृषा कुमारी, ईशा, सोनम, लक्ष्मण, अमर, अरुण, अंश, अमृत, मधु, तिलक भाई सहित अन्य।

स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और शादी का माहौल फीका पड़ गया है।

Related Articles

Back to top button