बिलासपुर
रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – दगौरी और उडगन के बीच रेल लाइन पर एक अज्ञात अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी है, और पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है। यह हादसा है या कोई साजिश, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।




