देश

गिग वर्कर्स को मिलेगा ESIC और EPFO का लाभ..

 

Advertisement

सरकार ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ जुड़कर सर्विस दे रहे अस्थाई कर्मचारियों (गिग वर्कर) को सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने जा रही है। इसको लेकर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय उन तमाम विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिनके तहत कर्मचारियों को अधिक लाभ प्रदान किया जा सके।

Advertisement

हितधारकों (ई-कॉमर्स) कंपनियों के साथ हुई बातचीत में श्रम मंत्रालय ने उनसे हर महीने कर्मचारियों के हित में अनुदान लिए जाने का प्रस्ताव रखा है। इस अनुदान को कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) और राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ESIC) में समान अनुपात में जमा किया जाएगा।

श्रम मंत्रालय चाहता है कि अस्थाई कर्मचारियों और उनके परिजनों को पेंशन के साथ ही चिकित्सा एवं अन्य लाभ भी मिलें। ESIC में जमा धनराशि उनके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करेगी।

यह धनराशि उनके पेंशन फंड में जाएगी, जिसके जरिए कर्मचारियों को 58 वर्ष की उम्र के बाद एक निश्चित पेंशन मिल सकेगी। वहीं, ESIC फंड में जमा होने वाली धनराशि के जरिए उन्हें दुर्घटना कवरेज का भी लाभ मिलेगा। जैसे दिव्यांगता होने या फिर निधन होने के स्थिति में परिवार को निश्चित वित्तीय लाभ मिलेगा

Related Articles

Back to top button