जशपुर

पुलिस ने PIT NDPS एक्ट के तहत गांजा तस्कर को दिलवाई सजा….

जशपुर पुलिस ने जिले में पहली बार PIT NDPS एक्ट के तहत गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गांजा तस्कर जगदीश वैष्णव को आयुक्त सरगुजा संभाग द्वारा सजा सुनाई गई है और उसे जेल भेजा गया है, साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई से गांजा तस्करों में खौफ का माहौल बन गया है।

Advertisement

जगदीश वैष्णव, 64 साल, जो कि दुलदुला थाना क्षेत्र के सोकोडीपा का निवासी है, कई सालों से गांजा तस्करी में लिप्त था। इसके कारण स्थानीय युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे थे, जिससे इलाके के लोग परेशान थे। 2015 और 2021 में इसके खिलाफ कई बार कार्रवाई की गई थी, और अब इसे PIT NDPS एक्ट के तहत सजा दिलाई गई है।

Advertisement

जशपुर पुलिस ने अपने अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत, गांजा तस्करी के खिलाफ इस गंभीर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में आयुक्त के न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखा, जिसके बाद आरोपित को सजा दिलवाने में सफलता प्राप्त हुई।

PIT NDPS एक्ट 1988 के तहत, गंभीर नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इस एक्ट के लागू होने के बाद अपराधियों को आसानी से जमानत नहीं मिल पाती।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ इस तरह की कड़ी कार्यवाहियां लगातार जारी रखेगी और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button