देश
भारत लौटते ही PM मोदी ने एयरपोर्ट पर ही की आपात बैठक..

जम्मू-कश्मरी के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी विदेश यात्रा बीच में ही छोड़ दी और वापस भारत आ चुके हैं। दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने एयरपोर्ट पर ही एक आपात बैठक बुलाई।
इस अहम बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव मौजूद थे।
प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा से वापसी के तुरंत बाद इस उच्च स्तरीय बैठक में हमले की गंभीरता, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और सुरक्षा रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।




