अंतरराष्ट्रीय

पोप फ्रांसिस का निधन

 

Advertisement

लंबे समय से बीमार चल रहे रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। सोमवार को वेटिकन चर्च की तरफ से जारी वीडियो बयान में यह जानकारी दी गई है। उन्होंने 88 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

Advertisement

वेटिकन की तरफ से टेलीग्राम चैनल पर संदेश जारी किया गया। इसमें कार्डिनल केविन फैरल ने कहा, ‘आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर (0535 GMT) रोम के बिशप फादर के घर पर लौट गए।’ फैरल वेटिकन ‘कैमरलेंगो’ हैं।

कैमरलेंगो की पदवी उन कार्डिनल या उच्चस्तरीय पादरी को दी जाती है जो पोप के निधन या उनके इस्तीफे की घोषणा के लिए अधिकृत होते हैं।

Related Articles

Back to top button