बिलासपुर

तखतपुर में आवास योजना सर्वे अभियान तेज़, जनपद अध्यक्ष माधवी संतोष वस्त्रकार ने पात्र हितग्राहियों के भरे ऑनलाइन आवेदन…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के तहत अब हर पात्र ग्रामीण परिवार को पक्की छत देने का लक्ष्य और तेज़ किया जा रहा है। इसी क्रम में तखतपुर जनपद अध्यक्ष माधवी संतोष वस्त्रकार ने ग्राम भरनी में पहुंचकर हितग्राहियों के घरों में ऑनलाइन आवेदन भरवाया।

Advertisement

जिले में स्थायी प्रतीक्षा सूची एवं आवास प्लस में छूटे हुए पात्र परिवारों की पहचान के लिए 15 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा आयोजित किया गया है। यह कार्य आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किया जा रहा है।
पखवाड़े की शुरुआत मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीकात्मक सर्वेक्षण से की गई। इसी क्रम में तखतपुर जनपद अध्यक्ष माधवी संतोष वस्त्रकार ने ग्राम भरनी में पहुंचकर हितग्राहियों के घरों में ऑनलाइन आवेदन भरवाया।

Advertisement

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जो भी परिवार आवास योजना के लिए पात्र हैं, वे 30 अप्रैल से पहले पंजीयन अवश्य करवा लें। उन्होंने बताया कि तखतपुर में अब तक लगभग 11,400 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, और उनका लक्ष्य 14,000 आवास तक पहुंचने का है।

माधवी वस्त्रकार ने ग्राम भरनी और पेंडारी में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र हितग्राही को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। पात्र हितग्राही ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक या आवास मित्र से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। इच्छुक हितग्राही स्वयं भी मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड कर सर्वे पूरा कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button