छत्तीसगढ़

CBI ने आलोक शुक्ला, अनिल टुटेजा व सतीश चंद्र वर्मा पर दर्ज किया एक और FIR

 

Advertisement

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ सरकार के तीन पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ एक बार फिर से मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

CBI ने यह कार्रवाई नागरिक आपूर्ति निगम (NAN) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) मामलों की जांच में हस्तक्षेप करने के आरोप में की है। आरोपी अधिकारियों में शामिल हैं तत्कालीन प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, तत्कालीन संयुक्त सचिव अनिल टुटेजा, और तत्कालीन महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा।

CBI ने रायपुर में दो स्थानों पर छापेमारी की और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त किया है। आरोप है कि इन अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए EOW/ACB और ED द्वारा की जा रही जांच में बाधा डालने की कोशिश की।

इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि उन्होंने सतीश चंद्र वर्मा को अनुचित लाभ देकर खुद के लिए अग्रिम जमानत हासिल करने की कोशिश की। इसके लिए न्यायालय में दाखिल जवाबों और विभागीय दस्तावेजों में फेरबदल करवाई गई।

CBI ने यह केस पहले से दर्ज FIR 49/2024 के आधार पर दर्ज किया है और फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button