छत्तीसगढ़रायपुर

पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां की हथौड़ी से की हत्या, पत्नी को किया घायल, आरोपी फरार

Advertisement

(रायपुर ब्यूरो) : रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नागेश्वर नगर निवासी प्रदीप देवांगन ने कुत्ता खरीदने के लिए माँ से ₹200 की मांग की।

Advertisement

पैसे नहीं देने पर आरोपी ने गुस्से में आकर हथौड़े से वार कर अपनी 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन की हत्या कर दी और पत्नी रामेश्वरी देवांगन को भी घायल कर दिया। घायल पत्नी का इलाज जारी है और होश में है।

घटना के वक्त आरोपी का 15 वर्षीय बेटा बीच-बचाव कर लोगों को सूचना देने भागा। आरोपी ई-रिक्शा चालक प्रदीप घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button