देश

WhatsApp पर आए फोटो को ओपन करना पड़ सकता है भारी

 

Advertisement

वॉट्सऐप यूजर्स के ऊपर फ्रॉड का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। यह नया स्कैम वॉट्सऐप पर फोटो भेज कर किया जा रहा है। इसमें हैकर यूजर के फोन पर ब्लर किया हुआ फोटो भेजते हैं। ब्लर किए गए फोटो के नीचे कुछ ऐसा कैप्शन भी होता है, जिससे ज्यादातर यूजर उस फोटो को डाउनलोड कर ही लेते हैं।

Advertisement

हैकर यूजर्स को अपने जाल में फंसाने के लिए ब्लर फोटो के साथ – ‘तुम्हारा एक पुराना फोटो मिला है’ या ‘देखो इस फोटो में दिखने वाला इंसान तुम्हारा भाई है’ जैसी लाइन का यूज करते हैं। यूजर जिज्ञासा में ऐसे फोटो पर क्लिक कर देते हैं और यहीं से साइबर क्रिमिनल्स का असली खेल शुरू होता है।

इस स्कैम के लिए शातिर हैकर steganography ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए हैकर किसी भी फोटो में मलीशियस कोड एंबेड कर देते हैं। जैसे ही यूजर मलीशियस कोड वाले फोटो पर क्लिक करते हैं, वैसे ही इस मलीशियस कोड में छिपा मैलवेयर डिवाइस में एंटर कर जाता है। मैलवेयर के डिवाइस में पहुंचते ही हैकर्स को यूजर के फोन का पूरा ऐक्सेस मिल जाता है।

इसके जरिए हैकर यूजर के फोन में मौजूद बैंकिंग और यूपीआई ऐप को ऐक्सेस करने के साथ ही टेक्स्ट मेसेज और ओटीपी भी देख सकते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो इस स्कैम से हैकर को यूजर के फोन का रिमोट ऐक्सेस मिल जाता है और वह अपनी मर्जी के अनुसार यूजर के फोन में मौजूद डेटा से छेड़छाड़ कर सकता है।

अगर आपके फोन पर किसी भी अनजान नंबर से फोटो और वीडियो रिसीव होता है, तो उसे इग्नॉर कर दें। आप चाहें तो जिस नंबर से आपको फोटो रिसीव हुआ है, उस पर कॉल करके कन्फर्म कर लें कि वह कौन है। पूरी तरह संतुष्ट हो जाने के बाद ही फोटो पर क्लिक करें।

खुद को सेफ रखने के लिए आप वॉट्सऐप में ऑटो-डाउनलोड वाले फीचर को डिसेबल कर सकते हैं। मीडिया ऑटो-डाउनलोड का ऑप्शन आपको वॉट्सऐप सेटिंग्स में दिए गए स्टोरेज और डेटा वाले सेक्शन में मिल जाएगा।

Related Articles

Back to top button