देश
पीएनबी लोन घोटाले का आरोपी भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार..

पीएनबी लोन घोटाले का आरोपी भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय एजेंसियों द्वारा मेहुल चोकसी को बेल्जियम में लोकेट किया गया था।
बता दें कि साल 2021 के अंत में मेहुल चोकसी एंटीगुआ से फरार हो गया था और बेल्जियम पहुंच गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गीतांजलि जेम्स के फाउंडर रहे हीरा कारोबारी रहे 65 वर्षीय चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो, सीबीआई की अपील पर 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और वह अभी भी जेल में है। अब इसके प्रत्यर्पण की तैयारी होगी।




