छत्तीसगढ़

श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में हनुमान जन्मोत्सव समारोह संपन्न..

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : सरगांव – श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में प्रतिवर्षानुसार श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन के शुभारंभ श्री हनुमान जी के पूजन से हुआ तत्पश्चात सामूहिक सुंदरकाण्ड, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।आरती , प्रसाद और भण्डारा के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में आसपास ग्राम के श्रध्दालुओं ने सहभागिता दी।

Advertisement

विगत डेढ़ दशक से श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह में शिवनाथ नदी की धारा में आयोजित होने वाली नौका दौड़ प्रतियोगिता इस वर्ष शिवनाथ नदी में पानी नहीं होने के कारण आयोजित नहीं हो पाई।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीवन लाल कौशिक, राममनोहर दुबे, मनीष मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, अनिल वर्मा, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, सुरेश साहू, परस साहू प्रमोद दुबे, नेतराम सोनवानी, कमलेश अग्रवाल,श्रीधर राकेश सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button