छत्तीसगढ़

लोन वर्राटू अभियान की बड़ी सफलता: 2 इनामी समेत 8 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा – जिला दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू – घर वापस आइए अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। अभियान से प्रभावित होकर कुल 08 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें 02 इनामी नक्सली भी शामिल हैं।

Advertisement

आत्मसमर्पण करने वालों में मंगडू मड़काम और देवा राम कुंजाम शामिल हैं, जिन पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सभी आत्मसमर्पित माओवादी विभिन्न संगठनों के सक्रिय सदस्य थे और अपने-अपने क्षेत्र में सड़क खोदने, बैनर-पोस्टर लगाने जैसी नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

Advertisement

यह आत्मसमर्पण 12 अप्रैल 2025 को डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में DIG कमलोचन कश्यप, SP गौरव राय, CRPF और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इन सभी माओवादियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 50 हजार रुपये की सहायता राशि के साथ स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण, कृषि भूमि सहित अन्य सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

इस अभियान को सफल बनाने में CRPF की 111वीं एवं 230वीं वाहिनी और RFT (आसूचना शाखा) की भूमिका महत्वपूर्ण रही। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक कुल 961 माओवादी, जिनमें 226 इनामी शामिल हैं, समाज की मुख्यधारा में लौट चुके हैं।

आत्मसमर्पित माओवादियों की सूची इस प्रकार है:

  1. मंगडू मड़काम – टेकलगुड़ा पंचायत CNM सदस्य (इनाम: ₹50,000)
  2. देवा राम कुंजाम – रेवाली पंचायत CNM सदस्य (इनाम: ₹50,000)
  3. हड़मा सोड़ी – तिमेनार GRD सदस्य
  4. बुधराम मड़काम – भैरमगढ़ एरिया छात्र संगठन सदस्य
  5. जोगा मड़काम – ककाड़ी पंचायत DAKMS सदस्य
  6. श्रीमती पायकी कोवासी – मदपाल KAMS सदस्य
  7. सिगरेट वंजामी – पोमरा पंचायत भूमकाल मिलिशिया सदस्य
  8. पायकू वंजामी – पोमरा पंचायत भूमकाल मिलिशिया सदस्य

 

Related Articles

Back to top button