जशपुर

गौ तस्करों के खिलाफ शंखनाद, 40 गौवंश बचाये गए, तस्कर पहुँचा सलाखों के पीछे…..

जशपुर – पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत बीती रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। छत्तीसगढ़ से झारखंड की ओर अवैध रूप से गौ-वंश की तस्करी कर रहे एक ट्रक को जब्त किया गया है।

Advertisement

पुलिस ने ट्रक से 40 जीवित एवं 07 मृत गौ-वंश बरामद किए हैं। इस मामले में साईंटांगरटोली निवासी मो. सरफराज शाह (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

Advertisement
सरफराज शाह

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। कुनकुरी में इंस्पेक्टर राकेश यादव के नेतृत्व में बेरिकेडिंग कर ट्रक को रोका गया। चालक मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने सरफराज शाह को पकड़ लिया।

शशिमोहन सिंह (एसएसपी, जशपुर)

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वे बिलासपुर के पास एक गांव से मवेशियों को लोड कर झारखंड के लोहरदगा ले जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक (CG 14 MD 1376) के साथ एक मोबाइल भी जब्त किया है।

आरोपी के खिलाफ थाना कुनकुरी में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

अब तक ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस लगभग 800 गौवंशों की तस्करी रोक चुकी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button