रायपुर

बाल संप्रेक्षण गृह में बम फेंकने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर – राजधानी के माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में बम फेंककर धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आकाश विश्वकर्मा ने पटाखे दुकान में मिलने वाला बम संप्रेक्षण गृह में फेंका, जो फटा नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक आरोपी का भाई बाल संप्रेक्षण गृह में विचाराधीन कैदी है। आशंका है कि भाई से मुलाकात के दौरान स्टाफ से विवाद को लेकर आरोपी ने यह हरकत की। माना थाना पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button