छत्तीसगढ़

भालू के साथ हैवानियत, मुंह और पंजा तोड़कर तड़पाकर मार डाला..

Advertisement

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सुकमा जिले के केरलापाल क्षेत्र का है, हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Advertisement

करीब 2 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में कुछ ग्रामीण एक भालू के साथ बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भालू के पंजों को तार से बाँध कर डंडे पर कसा गया है। उसका मुंह और पंजा तोड़ा गया है और सिर पर लगातार वार किए जा रहे हैं। दर्द से कराहते भालू को तड़पाकर अंत में मार डाला गया।

वीडियो में एक युवक भालू के कान खींचता नजर आ रहा है, वहीं दूसरा युवक उसके सिर पर बार-बार प्रहार कर रहा है। खून से लथपथ भालू जमीन पर पड़ा है, और उसके आसपास महिलाएं और बच्चे खड़े होकर हँसते नजर आ रहे हैं जो इस क्रूरता को और भी शर्मनाक बना देता है।

इस घटना को लेकर अब वन विभाग हरकत में आ गया है। मुख्य वन संरक्षक (CCF) आरसी दुग्गा ने कहा है कि वीडियो की जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इस कानून में दो साल की सजा से लेकर आजीवन कारावास तक का प्रावधान है।

ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता बेहद ज़रूरी है, ताकि वन्य जीवों के प्रति इस तरह की क्रूरता दोहराई न जा सके।

Related Articles

Back to top button