कोरबा

ऊर्जाधानी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कोयला मंत्री को सौंपा ज्ञापन

 

Advertisement

कोरबा – केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी के एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट गेवरा क्षेत्र में निरीक्षण के लिए प्रवास के दौरान गेवरा हाउस में ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने जिले सहित एसईसीएल के विभिन्न परियोजनाओं में व्याप्त विसंगतियों और समस्याओं से अवगत कराते हुए 14 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है और विस्तृत चर्चा के लिए दिल्ली में मुलाकात का समय मांगा है मंत्री ने ज्ञापन की बिंदुओं को संज्ञान में लेने और जल्द ही दिल्ली मंत्रालय में मुलाकात के लिए बुलाने का आश्वासन दिया है।

Advertisement

ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल में सपुरन कुलदीप, बसन्त कंवर , अनसुइया राठौर ,रुद्र दास, सन्तोष चौहान, केशव नारायण जायसवाल ललित महिलांगे , राकेश पटेल शामिल थे ।

Related Articles

Back to top button