भिलाई

चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार…..

भिलाई – जामुल थाना क्षेत्र में बीती रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जामुल पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे कुलदीप निषाद नामक युवक अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहा था, तभी एम.पी.ई.बी. चौक के पास स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। धारदार चाकू दिखाकर मारपीट की और उससे 500 रुपए नकद, मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड लूट लिए।

Advertisement

पीड़ित की शिकायत पर जामुल थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में जामुल पुलिस ने संदेहियों को पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने लूट की घटना को स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं दिशु जगत (उम्र 19), हिमांशु सिंह (उम्र 20), और जय कुमार साहू उर्फ छोटू (उम्र 18)। आरोपियों से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी, आधार कार्ड, स्कूटी और चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को 10 अप्रैल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय, उप निरीक्षक सौमित्री भोई सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button