रायपुर
सट्टा संचालित करते चार सटोरी गिरफ्तार…..

रायपुर पुलिस की एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांधी नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास सट्टा खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के पास से सट्टा-पट्टी, डॉट पेन और 10,640 रुपये नकद जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में अरुण सोना, प्रदीप चौहान, राज कुरील और राकेश कन्नौजे शामिल हैं। इनमें से कई आरोपियों पर पहले से ही आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी, आबकारी और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी सुधांशु बघेल और प्रभारी निरीक्षक परेश पांडे सहित एण्टी क्राईम यूनिट और कोतवाली पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही।



