छत्तीसगढ़भिलाई

6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या, पुलिस ने किया मामले खुलासा, सगा चाचा निकला आरोपी…

Advertisement

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाला आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा चाचा सोमेश यादव (24) निकला। आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह नशे का आदी है।

Advertisement

घटना 6 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे हुई, जब बच्ची कन्या भोज के लिए बुआ के घर गई थी। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की। करीब 7 बजे पड़ोस में खड़ी कार CG-11-AX-2219 की सीट के नीचे बच्ची का शव मिला।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया था। फिजिकल एविडेंस और पूछताछ में चाचा दोषी पाया गया।

आरोपी पर अपहरण, बलात्कार, हत्या, सबूत छुपाने और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस फास्ट ट्रैक कोर्ट में रैपिड ट्रायल की तैयारी कर रही है ताकि आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

Related Articles

Back to top button