छत्तीसगढ़बिलासपुर

आरपीएफ चौकी उसलापुर को मिला थाना का दर्जा, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत…..

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) :  बिलासपुर मण्डल के प्रमुख स्टेशनों में से एक उसलापुर रेलवे स्टेशन अब और भी आधुनिक और सुरक्षित होने की दिशा में बढ़ रहा है।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यहाँ जारी है तेज़ी से उन्नयन कार्य।
और अब इस विकास में एक और बड़ा कदम जुड़ चुका है आरपीएफ चौकी को स्वतंत्र पोस्ट का दर्जा मिल गया है।

Advertisement

उसलापुर स्टेशन पर रेल यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की ज़रूरत महसूस की गई। पहले यहाँ आरपीएफ की एक छोटी चौकी थी, जो बिलासपुर स्टेशन के अंतर्गत आती थी। लेकिन अब, इस चौकी को स्वतंत्र आरपीएफ पोस्ट का दर्जा दिया गया है।


एक अप्रैल से इस नए पोस्ट का संचालन शुरू कर दिया गया है। स्टाफ की संख्या को भी बढ़ाया गया है जहाँ पहले 15 जवान तैनात थे, अब वहां प्रत्येक शिफ्ट में संख्या को और बढ़ाया गया है। यहाँ एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार ने जानकारी दी कि अब उसलापुर पोस्ट स्वतंत्र रूप से कार्य करेगा।


पहले यह बिलासपुर आरपीएफ के अधीन एक आउटपोस्ट की तरह संचालित होता था। अब सभी प्रशासनिक और विधिक कार्य स्थानीय स्तर पर ही किए जाएंगे, जिससे मामलों की तेज़ निपटान प्रक्रिया तेज होगी।

अमृत भारत योजना के तहत जहां एक ओर स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है, वहीं आरपीएफ पोस्ट को मजबूत बनाकर रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को दी है नई प्राथमिकता। उसलापुर स्टेशन अब न सिर्फ़ सुविधाओं के लिहाज़ से विकसित हो रहा है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था में भी बना रहा है नया मानक।

Related Articles

Back to top button