छत्तीसगढ़
बेरहम पिता ने मासूम बेटे की हत्या कर की आत्महत्या..

धमतरी : एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र के बोडरा गांव में एक पिता ने अपने 6 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
यह खौफनाक घटना बोडरा गांव की है, जहां एक पिता ने पहले अपने बेटे को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला। घटना के तुरंत बाद आरोपी पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मामले की जानकारी मिलते ही अर्जुनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर वो कौन से हालात थे, जिसने एक बाप को ऐसा खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।




