रायपुर
बजट सत्र में विपक्षी पार्षदों का हंगामा, महापौर पर की पानी फेंकने की कोशिश.

रायपुर के बीरगांव नगर निगम में बजट सत्र के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया जब भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पार्षद अपने साथ पानी का जार लेकर पहुंचे और महापौर पर पानी डालने का प्रयास किया।
इसके साथ ही ‘महापौर मुरादाबाद’ के नारे लगाते हुए माहौल को और गर्मा दिया। यह घटना उस समय हुई जब महापौर वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर रहे थे। सुरक्षा कर्मियों को हालात संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।




