छत्तीसगढ़

बॉलीवुड गायिका ऐश्वर्या पंडित पर चोरी का मामला दर्ज….

रायपुर की रहने वाली बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है। हैरानी की बात ये है कि ये केस सिंगर के पति ने दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश के बाद FIR दर्ज की गई। जिसमें 11 लाख रुपए का सामान चोरी करने का आरोप लगाया गया है।

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

Advertisement

दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायपुर की बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के खिलाफ उनके पति ने चोरी का मामला दर्ज कराया है। ऐश्वर्या पंडित के पति का कहना है कि ऐश्वर्या ने उसके घर का ताला तोड़कर करीब 11 लाख रुपए का सामान चुराया है। पति ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। जिसके बाद कोर्ट ने FIR दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर मुजगहन थाने में FIR दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button