देश

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता व निर्देशक मनोज कुमार का निधन.

Advertisement

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और मशहूर निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है. अभिनेता ने 87 साल की उम्र में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. मनोज कुमार ने अपने फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद को प्रमुखता से पेश किया है.

Advertisement

यही वजह है कि दुनिया भर में उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था. मनोज कुमार ने सिनेमा जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. अब उनकी मौत से पूरी इंडस्ट्री शोक में है.

भारतीय सिनेमा में मनोज कुमार के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनके नाम एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और अलग-अलग श्रेणियों में सात फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। भारतीय कला में उनके अपार योगदान के सम्मान में सरकार ने उन्हें 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया। उन्हें 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button