बिलासपुर

सुरक्षा मानकों की अनदेखी : तेलीपारा के फोम गोदाम में लगी आग….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। तेलीपारा के आर.के. बूट हाउस गली नंबर 3 में स्थित मरीन ट्रेडर्स के फोम गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें दूर तक दिखाई दीं। इलाके में हड़कंप मच गया, और लोग आग बुझाने मे मदद के लिए मौके पर पहुंच गए।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गए, लेकिन आग की लपटों पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो रहा था। तीन फायर ब्रिगेड वाहनों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisement

फोम अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन की लापरवाही इस घटना में साफ नजर आई, क्योंकि यह इलाका पूरी तरह से रिहायशी है, और संकरी गलियों के बीच अवैध रूप से गोदाम संचालित हो रहे हैं। स्थानीय लोगो ने बताया कि यहां पहले भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अवैध गोदामों को हटाया जाना चाहिए, वरना भविष्य में इससे भी बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।स्थानीय पार्षद ने कहा कि इस घटना से सबक लेते हुए प्रशासन को ऐसे अवैध गोदामों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि गोदाम में सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता, तो इस आग को इतनी जल्दी फैलने से रोका जा सकता था। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा उपायों को अनिवार्य किया जाए। अब देखना होगा कि क्या प्रशासन इस घटना से सबक लेकर अवैध गोदामों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह दबकर रह जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button