देश
BJP कुछ ही दिनों में कर सकती है नए अध्यक्ष का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान जल्द ही होने के आसार हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक पार्टी को नया कप्तान मिल सकता है.
फिलहाल, इसे लेकर भाजपा की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। राज्य स्तर पर पार्टी के संगठन चुनाव जारी हैं। कुछ राज्यों में अध्यक्ष का ऐलान होना बाकी है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि 4 अप्रैल को संसद का जारी सत्र समाप्त होने के बाद भाजपा अध्यक्ष चुने की जाने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।
उन्होंने आगे संकेत दिए हैं कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक भाजपा अपने अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। फिलहाल, इस पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हैं।




