बिलासपुर

क्रिकेट संघ बिलासपुर का अंडर -16 का ट्रायल 5 अप्रैल को होगा….

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ अगले सत्र 2025-26 के लिए अंडर 16 ट्रायल का आयोजन करेगा। क्रिकेट संघ बिलासपुर के द्वारा दिनांक 5 अप्रैल को कोनी रामतला के आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल के मैदान में सुबह 8:00 बजे ट्रायल लिया जाएगा। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने सभी दस्तावेज के फ़ोटो कॉपी लाना अनिवार्य है। 6 साल तक के स्कूल मार्कशीट जिसमें पांचवी, आठवी की मार्कशीट और जन्म प्रमाण पत्र में मैनुअल और डिजीटल अनिवार्य है और आधार कार्ड में पीवीसी आधार कार्ड लाना जरूरी हैं और साथ में पासपोर्ट साइज फोटो अपने स्वयं के किट बैग और सफेद (व्हाइट) ड्रेस में आना अनिवार्य है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर के कार्यलय सरजू बगीचा में किया जायेगा।

Advertisement

अंडर 16 के लिए सत्र 2025-26 के लिए कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2009 से 31 अगस्त 2011 तक रखा गया है।ट्रायल के दौरान सभी खिलाड़ियों का क्रिकेट स्किल, मेंटल स्किल फिजिकल, टेस्ट बल्लेबाजी गेंदबाज़ी के प्रदर्शन परखने के बाद ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल के पश्चात 30-30 खिलाड़ियों का सूची छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कार्यलय में जमा कराया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Back to top button