छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 2 अप्रैल के बाद बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 2 अप्रैल के बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मौसम बदलाव के संकेत दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु तक ट्रफ (द्रोणिका) सक्रिय है, जो महाराष्ट्र और कर्नाटक तक फैली हुई है। इस सिस्टम के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Advertisement

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बीते 24 घंटे में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रायपुर सबसे गर्म रहा, जहां रविवार को तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ जिलों में तापमान बढ़ा, तो कुछ में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, तब तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन 2 अप्रैल के बाद बारिश और हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों को गर्मी और बदले मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button