छत्तीसगढ़बिलासपुर

अवैध नशीली दवाओं की बिक्री पर सरकंडा पुलिस की कार्रवाई

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि खेल परिसर मैदान में दो व्यक्ति प्रतिबंधित टेबलेट और इंजेक्शन बेचने के लिए बैठे हैं।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान 120 नग नाइट्रोज़ेपम टेबलेट और 200 नग एव्हिल इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 5,754 रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में नरेश उर्फ सूरज साहू (23) और सरोज उर्फ सूरज सोनी (26) शामिल हैं। दोनों के पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पांडेय और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button