छत्तीसगढ़

वन-आधारित आजीविका पर राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, मुख्यमंत्री ने जनजातीय समुदाय के विकास पर दिया जोर

नया रायपुर के अरण्य भवन में वन-आधारित आजीविका के अवसरों पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वन मंत्री केदार कश्यप और वन विभाग के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।

Advertisement

इस कार्यशाला का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को वन संसाधनों के बेहतर उपयोग से आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना था।

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि : छत्तीसगढ़ एक जनजातीय बाहुल्य राज्य है, जहां वन हमारे लोगों की आजीविका का मुख्य साधन हैं। इस कार्यशाला से वन आधारित रोजगार को नई दिशा मिलेगी।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने वन उत्पादों के मूल्य संवर्धन, विपणन और सतत विकास के नए तरीकों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने वन आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने और सरकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की बात कही।

कार्यशाला में आए सुझावों को नीति निर्माण में शामिल किया जाएगा, ताकि वन आधारित आजीविका को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button