देश

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, राणा सांगा विवाद पर भाजपा नेताओं ने की माफी की मांग

राज्यसभा की कार्रवाई शुरू होने के साथ ही स्थगित कर दी गई है। दरअसल बीते दिनों समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने महाराणा सांगा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस मामले में आज राज्यसभा हंगामा देखने को मिला। भाजपा सांसद राधा डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने इस मामले पर कहा, ‘जब तक जीवित रहूंगा, कहता रहूंगा। यह बताता है कि सुनियोजित तरीके से यह किया गया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने दलिता का मुद्दा उठाकर राणा सांगा को दोबारा अपमानित किया है। जबतक ये माफी नहीं मांगेंगे, हम इस मामले पर समझौता नहीं करेंगे।’

Advertisement

राज्यसभा में क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?
इस मामले पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘मैं इस वाद-विवाद में नहीं पड़ूंगा। अगर आपके और उनके इतिहासकार में मतभेद है, इसका मतलब यह नहीं कि बुल्डोजर चलाओ, किसी के बच्चों को मारो, इसकी इजाजत संविधान नहीं देता।’ मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद किरेन रिजिजू ने कहा, ‘खरगे जी फिर से दोहरा रहे हैं, दलित है, इसलिए अटैक किया है। आप बार बार कह रहे हैं कि वो दलित है, इसलिए अटैक किया गया। इसमें जाति और धर्म का कोई विषय ही नहीं है। एक तरफ से आप रामजीलाल सुमन का समर्थन कर रहे है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button