Budget 2025 : TV, मोबाइल समेत ये सामान हुए सस्ते….

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2025 का देश का आम बजट पेश कर रही हैं। ये वित्त मंत्री की ओर से लगातार पेश किया जा रहा आठवां बजट है। अपनी स्पीच के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि देश में मोबाइल फोन सस्ते होंगे। साथ ही मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाली लिथियम आयन बैटरी भी सस्ती होगी। इसके अलावा देश में LED और LCD TV के दाम भी घटेंगे। इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज की कीमत पर भी ग्राहकों को कीमत में राहत मिलेगी।
वित्त मंत्री की घोषणा के बाद अब देश में मोबाइल, टीवी सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स सस्ते । इस फैसले से भारत में निर्मित इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतों में कमी आएगी। गौरतलब है कि मोबाइल कंपनियों ने सरकार से आयात शुल्क कम करने की मांग की थी। कंपनियों का मानना था कि इससे ग्राहकों को सीधा लाभ मिलेगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार, 1 फरवरी को मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10% से बढ़ाकर 20% करने और ओपन सेल और दूसरे कंपोनेंट्स पर ड्यूटी को घटाकर 5% करने का प्रस्ताव रखा।




