देश

RRB NTPC सीबीटी एग्जाम शेड्यूल जल्द हो सकता है जारी

 

Advertisement

आरआरबी एनटीपीसी यूजी एवं ग्रेजुएशन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपनी तैयारियों को तेज कर दें। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से इस भर्ती के लिए स्टेज 1 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) एग्जाम शेड्यूल की घोषणा जल्द ही की जा सकती है।

Advertisement

एग्जाम शेड्यूल ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में रेल भर्ती बोर्ड चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किया जायेगा। आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से 11558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आरआरबी की ओर से एनटीपीसी यूजी एवं ग्रेजुएशन स्टेज 1 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों डेढ़ घंटे यानी कि 90 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा।

पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 120 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। पेपर में सवाल जनरल अवेयरनेस विषय से 40, मैथमेटिक्स से 30 और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग विषय से 30 सवाल पूछे जाएंगे।

सीबीटी 1 एग्जाम में पास होने के लिए जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस वर्ग को 40 फीसदी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), एससी वर्ग को 30 प्रतिशत और एसटी वर्ग को न्यूनतम 25 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी की जाएगी। इससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके यात्रा की पूर्व तैयारी कर सकेंगे।

इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। अभ्यर्थी परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button