प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को देखने मुख्यमंत्री पहुंचे मोहभट्ठा, मंत्री विधायक सहित अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा

(धीरेंद्र मेहता) : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को प्रदेश के लिए सौभाग्य का क्षण बताया है। 30 मार्च को बिलासपुर में होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा नवरात्र के शुभ अवसर पर हो रहा है, जो प्रदेश के विकास के लिए शुभ संकेत है। इस दौरे में पीएम मोदी राज्य को लगभग 33 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। बिलासपुर में कार्यक्रम की भव्य तैयारियां की जा रही हैं, जहां लगभग 2 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि हितग्राहियों को कोई असुविधा न हो और गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं।




