छत्तीसगढ़

गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगी आग….अधिकारियों की त्वरित कार्यवाही से हादसा टला

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – उड़ीसा के झारसुगुड़ा स्टेशन पर देर रात 12860 गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग S4 और S5 कोच में लगी, जिसे देखते ही तुरंत खाली कराया गया।

Advertisement

रेलवे अधिकारियों और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रथम दृष्टि में ब्रेक शू में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग बुझाने के बाद ट्रेन को रायगढ़ की ओर रवाना कर दिया गया। इस दौरान झारसुगुड़ा स्टेशन परिसर धुएं से भर गया था, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

Advertisement

Related Articles

Back to top button