छत्तीसगढ़
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा : जल्द नक्सल मुक्त होगा छत्तीसगढ़, राज्य के इतिहास में जुड़ेगा स्वर्णिम अध्याय

छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ जल्द उग्रवाद मुक्त होगा और विकास की नई ऊंचाइयों को छूते हुए राज्य के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा।
रायपुर में आयोजित इस भव्य समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य नेता और अधिकारी मौजूद रहे। अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ की प्रगति और समृद्धि की सराहना की।
राष्ट्रपति के इस बयान को राज्य के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ लंबे समय से नक्सलवाद की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और सरकार की विकास योजनाओं के चलते उग्रवाद पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है।




