छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में एक ऐतिहासिक समूह फोटो खिंचाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय, मंत्रीगण और विधायकगण भी शामिल हुए।
विधानसभा परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 वर्षों की यात्रा को याद किया और लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस ऐतिहासिक अवसर पर अपने विचार रखते हुए छत्तीसगढ़ की प्रगति और विकास में विधानसभा की भूमिका की सराहना की।
रजत जयंती समारोह के दौरान कई महत्वपूर्ण विचार-विमर्श और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छत्तीसगढ़ की जनता के हित में लिए गए निर्णयों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में विधानसभा के पूर्व और वर्तमान सदस्यों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के संकल्प को दोहराया।




