खेल
चेन्नई ने किया विजयी आगाज, मुंबई को 4 विकेट से हराया..

चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को चेपॉक में खेले गए आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए।
चेन्नई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। चेन्नई की ओर से रचिन रविंद्र ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 53 रन बनाकर आउट हुए।
मुंबई के लिए विग्नेश ने तीन विकेट झटके। मुंबई की टीम पिछले 13 सीजन में अपना पहला मुकाबला नहीं जीत सकी है।




