खेल

IPL 2025: हैदराबाद ने राजस्थान को दिया 287 रनों का टारगेट..

 

Advertisement

आईपीएल 2025 का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा। दोनों टीम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं।

Advertisement

राजस्थान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग के हाथों में है। वहीं, हैदराबाद की बागडोर पैट कमिंस के पास है। वैसे अपनी मजबूत बल्लेबाजी और विस्फोटक अंदाज के चलते हैदराबाद इस मैच में फेवरिट है।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 286 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें उनकी तरफ से इशान किशन के बल्ले से जहां 106 रनों की नाबाद शतकीय पारी देखने को मिली है तो वहीं ट्रेविस हेड ने 67 रनों की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट तुषार देशपांडे ने हासिल किए।

Related Articles

Back to top button