मुसाफिरी लिखने में पुलिस बरत रही कोताही, अपराध बढ़े तो खुली नींद

(आशीष मौर्य संपादक/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – परदेसियों से संभावित खतरा टालने उनकी पहचान दर्ज की जा रही है।बिलासपुर पुलिस की इस पहल से शहर मे अपराधिक गतिविधियों को रोकने और आरोपी की शिनाख्त करने मे मदद होगी।
शहर में बाहरी राज्यों से आए कामगारों और प्रवासियों की सघन जांच की जा रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ऐसे लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनके पते की जानकारी एकत्र कर रही है, साथ ही दोनों हाथों के फिंगरप्रिंट लिए जा रहे हैं । पुलिस का कहना है कि शहर में होने वाले अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए यह जरूरी कदम उठाया गया है.
कई बार देखा गया है कि बाहरी क्षेत्रों से आए अपराधी घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ऐसे में यह प्रक्रिया पुलिस को आरोपी तक जल्द पहुंचने में मदद करेगी। हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि इस कार्रवाई के दौरान किसी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी न हो। इस अभियान का उद्देश्य बाहरी लोगों का रिकॉर्ड रखना है जिससे शहर मे कानून और सुरक्षा मजबूत हो सके।




