छत्तीसगढ़
नागपुर हिंसा के गुनहगारों से वसूली जाएगी कीमत : CM फडणवीस

नागपुर में हुई हिंसा के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया कि सार्वजनिक संपत्ति को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दंगाइयों से ही करवाई जाएगी।
अगर वे भुगतान नहीं करते हैं, तो उनकी संपत्तियां जब्त कर ली जाएंगी और जरूरत पड़ी तो बुलडोजर की कार्रवाई भी की जाएगी।
फडणवीस ने बताया कि अब तक 104 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां जारी रहेंगी।
इसके अलावा, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। अब तक 68 सोशल मीडिया पोस्टों की पहचान कर उन्हें डिलीट किया जा चुका है।




